फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

Wed, 15 Mar 2017 11:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। 10 मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म महज 6 दिनों के अंदर की तकरीबन 62 करोड़ की कमाई कर चुकी है और तेज रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है।
विज्ञापन


फिल्म क्रिटिक और ट्रेज एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रुकने का नाम ही नहीं ले रही। अभी तक ये फिल्म 62.28 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

#BadrinathKiDulhania is UNSTOPPABLE... Fri 12.25 cr, Sat 14.75 cr, Sun 16.05 cr, Mon 12.08 cr, Tue 7.15 cr. Total: ₹ 62.28 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) March 15, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' कमाए इतने करोड़

इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं तो कई रिकॉर्ड बनाए भी हैं। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' इस साल की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने रिलीज के बाद पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई की हो। एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार के कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 'रईस', 'काबिल' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

जिस रफ्तार से 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है उससे लग रहा है कि ये 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें