फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में वापसी के लिए दो साल तक काम मांगती रही ये एक्ट्रेस, अब लग गई ऑफर्स की झड़ी

Mon, 11 Mar 2019 02:17 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीना गुप्ता - फोटो : instagram
विज्ञापन
पहले 'बधाई हो' और फिर वेब सीरीज 'मेड इन हैवेन' में दमदार किरदारों के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दमदार वापसी करने वाली नीना गुप्ता जल्द ही अपनी अगली फिल्म में लीड रोल करती दिखेंगी। दो साल पहले तक अपनी बेरोजगारी से परेशान रहीं नीना के पास इन दिनों ऑफर्स की कमी नहीं है। लेकिन, नीना अपना अगला हर प्रोजेक्ट बहुत सोच समझकर चुन रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फिल्म 'बधाई हो' में आयुष्मान खुराना की मां का रोल निभाने वाली नीना गुप्ता अपनी अगली फिल्म में संजय मिश्रा के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम है 'ग्वालियर' और इसके लेखक हैं राजीव बर्नवाल। 

नीना अपनी फिल्म बधाई हो की वजह से काफी चर्चा में रहीं हैं। इस फिल्म में नीना ने गजराज राव की घरवाली का रोल किया। यह एक ऐसी मां है जो उम्र के चौथेपन में गर्भवती हो जाती है लेकिन गर्भ गिराने से इंकार कर देती है। इस अनचाहे गर्भ से बनी स्थितियों में नीना ने बहुत ही दमदार काम किया। इस फिल्म से पहले नीना गुप्ता ने ट्विटर पर अपनी बेरोजगारी का जिक्र किया था और लोगों से खुले आम काम की गुजारिश की थी। 
विज्ञापन


नीना गुप्ता की इस अपील के बाद ही उन्हें अनुभव सिन्हा और दूसरे निर्देशकों ने संपर्क किया और अपनी फिल्मों में काम देना शुरू किया। नीना गुप्ता की आने वाली फिल्मों में 'पंगा' भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें