हाल ही रिलीज हुई फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म कि कहानी को चुराया गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लेखक और पत्रकार पारितोष चक्रवर्ती ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक पर उनकी कहानी चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है।
चक्रवर्ती ने रायपुर के पंडरी थाने में फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में कहा 19 साल पहले प्रकाशित उनके कहानी संग्रह 'घर बुनते हुए' में शामिल 'जड़' नामक कहानी को चुरा कर फिल्म 'बधाई हो' को गढ़ा गया है।'
उन्होंने आगे कहा साल 1998 में जड़ कहानी का बांग्ला अनुवाद छपा था। यह अनुवाद आनंद बाजार पत्रिका समूह की पत्रिका सुनंदा और हिन्दी साप्ताहिक पत्रिका कादम्बिनी में छपा था। ऐसे में बिना किसी अनुमति के इस कहानी को कॉपी कर फिल्म बधाई को डायरेक्ट किया गया है। 19 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' का निर्माण विनीत जैन, आलिया सेन, हेमंत भंडारी ने कियाा है और निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है।
फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया था। फिल्म कहानी में एक नौजवान आयुष्मान खुराना की अधेड़ उम्र की मां (नीना गुप्ता) प्रेग्नेंट हो जाती है। जिसको लेकर पूरे मोहल्ले में उनकी थू-थू होती है। फिल्म के मुख्य कलाकारो में एक्टर गजराज राव भी हैं।