फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी क्या हुई करीना के बुरे दिन शुरू हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दो साल करीना कपूर के कैरियर के लिहाज से बहुत ही बुरे गुजरे। 2012 में उनकी एक मैं और एक तू, एजेंट विनोद, हीरोइन और तलाश जैसी फिल्में दर्शकों की तलाश करती रहीं तो 2013 में सत्याग्रह और गोरी तेरी प्यार में बुरी तरह से टिकट खिड़की पर पिटीं।
विज्ञापन


इस बीच के ‘चिंता ता’ (राउडी राठौड़) और ‘फेवीकोल से’ (दबंग) जैसे आइटम डांस ही उनकी ग्लैमरस इमेज को बचाए रखने में थोड़ा कामयाब रहे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर थोड़े से काम नहीं चलता। नतीजा यह कि फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशकों के बीच करीना की साख कम हुई है। यही कारण है कि उन्हें या तो फिल्मों से हाथ धोना पड़ा या फिर उनकी फिल्में बंद हो रही हैं।

शु‌द्घि से हुई करीना की विदाई

पिछले दिनों निर्माता करन जौहर की हाई प्रोफाइल फिल्म ‘शुद्धि’ से करीना की विदाई हो गई। इस फिल्म के चक्कर में करीना का करन से झगड़ा भी हो गया। जबकि वह ‘शुद्धि’ को लेकर इतनी उत्साहित थीं कि कैरियर में पहली बार किसी को एक साथ दो सौ दिनों की डेट्स शूटिंग के लिए दी थी।

अब करीना की जगह इस फिल्म में उनसे उम्र में कहीं छोटी दीपिका पादुकोण आ चुकी हैं। अब खबर है कि करीना की एक और बड़ी फिल्म ‘बॉम्बे समुराई’ डिब्बे में बंद होने जा रही है। निर्देशक देव बेनेगल की इस फिल्म के लंबे समय से शूटिंग शुरू होने की खबरें आ रही थीं। ‘शुद्धि’ के बाद करीना को इस फिल्म से उम्मीदें थीं।

पीछे हट गए प्रोड्यूसर

जबकि हाल में खबरें थीं कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट में देरी हो रही है इसलिए यह अब 2015 में शूट होगी। सूत्र खबर लाए हैं कि विलंब के बाद अंततः फिल्म को बंद कर देने का फैसला किया गया क्योंकि इसके तीन प्रोड्यूसरों में से एक ने पीछे हटने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म बंद होने के पीछे निर्देशक के नखरे भी एक कारण हैं।

देव बेनेगल ने निर्माताओं से शूटिंग के लिए अपनी पसंद के तकनीशियन मांगे थे। उनकी मांग मान भी ली गई, लेकिन वे प्री-प्रोडक्शन काम को सही समय पर शुरू नहीं कर सके। इससे निर्माताओं को पैसे का घाटा हुआ। इससे नाराज एक निर्माता ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट से अलग हो रहा है। इसका असर फिल्म के बजट पर पड़ा और इसे न बनाने का फैसला लिया गया।

तो करीना के पास फिल्‍में नहीं?

असल में इस फिल्म के बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान करीना कपूर का हुआ है। अब करीना के पास जो फिल्में हैं वह मल्टीस्टारर हीरो-हीरोइनों वाली है। ‘सिंघम-2’ इनमें सबसे प्रमुख है। इसके अलावा करीना संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘बाजीरावा मस्तानी’ को पाने के लिए भी कड़े प्रयास कर रही हैं।

भंसाली को खुश करने के चक्कर में ही उन्हें पिछले दिनों भविष्य में आइटम डांस न करने की कसम तोड़नी पड़ी। भंसाली द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म ‘गब्बर’ में वह लटके-झटके दिखाती नजर आएंगी। लेकिन इनसे करीना का कैरियर कोई ऊंचाई पाने से तो रहा।
विज्ञापन

शादी के बाद बुरे हाल क्यों?

बॉलीवुड में भले ही वक्त बदल रहा है और शादीशुदा हीरोइनों के लिए भी अच्छे रोल लिखे जा रहे हैं, लेकिन लगता है कि सैफ अली खान से शादी करने के बाद करीना कैरियर में ऊंचाई देखने के लिए तरस रही हैं।

देखना यह है कि आखिर कब उन्हें अब अगली सफलता मिलती है। सब जानते हैं कि कामयाब सितारों को जमीन पर उतरने के बाद नींद नहीं आती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें