फैंस को पसंद आया अंदाज
फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। उनकी इस वीडियो को अब तक छह लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 67 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक ने लिखा,"सुपर्ब।" तो वहीं दूसरे ने लिखा,"क्या बात है सर हमारे छत्तीसगढ़ के भाई।" एक ने सहदेव का मजाक बनाते हुए लिखा,"छोटू पुष्पा।"
एक्सिडेंट का हुए थे शिकार
अभी कुछ दिनों पहले 'जाने मेरी जानेमन, बसपन (बचपन) का प्यार' गाने वाले सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि सहदेव अब ठीक हो चुके हैं। बता दें, सहदेव दिर्दो ने 'जाने मेरी जानेमन' गाना इस प्रकार गाया कि यह बड़ी तेजी से वायरल हो गया और सभी की जुबान पर चढ़ गया। सहदेव के स्कूल टीचर ने साल 2019 में उनकी कक्षा में बसपन का प्यार गाना गाते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। नीले रंग की शर्ट पहने, सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और गाना गाते हैं। यह वीडियो जब वायरल हुआ तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया था।