फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ और करीना के साथ फॉरेन में छुट्टियां बिताकर लौट आए नन्हें तैमूर

Sun, 13 Aug 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
सैफ करीना
विज्ञापन
नन्हें तैमूर पापा मम्मी के साथ अपने पहले फॉरेन ट्रिप से लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात सैफ करीना और तैमूर को देखा गया। जहां एक ओर करीना अपने पति सैफ के हाथों में हाथ डाले नजर आईं तो वहीं छोटे नवाब अपने पापा की गोद में दिखाई दिए। 
विज्ञापन


इन फोटोज में तैमूर यलो और ब्लू कलर की टी शर्ट पहने हुए थे जिसमें वो हमेशा की तरह क्यूट लग रहे थे। वहीं मॉम करीना ने ब्लैक ट्राउजर के साथ ब्लैक टी शर्ट और सैफ ने व्हाइट एंड पर्पल चेक शर्ट के साथ ब्राउन कलर की पैंट पहनी हुई थी। 
    Spotted at the Airport! This family finally arrive back from their vacation in Switzerland❣ 📸: @viralbhayani A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhanbegum) on Aug 12, 2017 at 6:05pm PDT

सैफ और करीना वकेशन के लिए 25 जुलाई को स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए थे। तैमूर के जन्म के 7 महीने बाद उनका ये पहला फॉरेन ट्रिप था। सैफ, बेबो और तैमूर स्विट्जरलैंड के 'रॉयल जीस्टैड पैलेस' में दो हफ्ते तक रुके। सैफ और बेबो ने पैलेस में एक स्वीट बुक कराया था। 
विज्ञापन


पढ़ें- स्विटजरलैंड में फैंस के साथ यूं मस्ती करते नजर आए सैफ-करीना, देखें तस्वीरें

गौरतलब है कि सैफ और बेबो का ये फेवरेट वेकेशन स्पॉट है। जबसे सैफ और करीना की शादी हुई है तब से ही दोनों वहां जाते रहे हैं। स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद करीना फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग करेंगी। जिसमें करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर अहम रोल में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें