फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby John: इस दिन रिलीज होगा बेबी जॉन का गाना 'नैन मटक्का', आशिकाना अंदाज में दिखेंगे वरुण धवन

Fri, 22 Nov 2024 01:24 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का गाना 'नैन मटक्का' रिलीज होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कब रिलीज होगा इस फिल्म का गाना।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' के नए गाने नैन मटक्का का फैंस बसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने की रिलीज डेट से अब पर्दा उठ चुका है। वरुण धवन की आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले आइए बताते हैं गाने की रिलीज डेट के बारे में....
विज्ञापन

बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
दिलजीत दोसांझ और धी ने किया काम
इस गाने में अभिनेता दिलजीत दोसांझ और धी ने मिलकर काम किया है। इस जोड़ी ने पहली बार साथ मिलकर किसी गाने में काम किया है। गाने को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने बनाया है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत एस थमन ने दिया है। इस गाने पर वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की केमिस्ट्री नजर आने वाली है।
 

Kajol: जब काजोल ने किया शाहरुख खान की बहन बनने से इनकार, ऐश्वर्या राय को मिला 'जोश' में किरदार

बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
शाम 5 बजे रिलीज होगा गाना
22 नवंबर को शाम 5 बजे फिल्म का गाना नैन मटक्का रिलीज होने वाला है। इस गाने को लेकर फैंस काफी समय से चर्चा कर रहे हैं। इस गाने की रिलीज के बारे में वरुण धवन ने अपनी पोस्ट पर बात की है। वरुण धवन ने लिखा, 'ये बड़ा है, ग्लोबल है, वाइब चैक के लिए तैयार हो जाइए'। आज शाम 5 बजे।
   

Karan Arjun: किंग खान और भाईजान की 'करण अर्जुन' ने री-रिलीज के साथ बनाया रिकॉर्ड, जानिए क्या?

विज्ञापन

बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म
बेबी जॉन को जियो स्टूडियोज, एटली ने ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने 1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। ए. कालीस्वरन द्वारा निर्देशित, यह मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें