हुमा कुरैशी और साकिब सलीम क्यों रो पड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, इसमें हुमा कुरैशी, उनके भाई और एक्टर साकिब सलीम एक थिएटर में अपनी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का रेस्पॉन्स देखने पहुंचे। थिएटर में अच्छी-खासी संख्या में दर्शक बैठे थे। हुमा कुरैशी और साकिब ने फैंस को थिएटर में पहुंचकर सरप्राइज दिया। इसके अलावा दोनों भाई-बहन भावुक भी हो गए।
क्यों थिएटर में रो पड़े साकिब सलीम और हुमा कुरैशी?
वायरल वीडियो में हुमा बताती हैं कि इस फिल्म के लिए साकिब कई साल से मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि ‘बेबी डू डाई डू’ को साकिब ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, रचित सिंह, चंकी पांडे अहम रोल में नजर आए हैं। हुमा थिएटर में फैंस की अच्छी खासी भीड़ देखकर खुश होती हैं। वह कहती हैं, ‘साकिब हमारे घर में सबको जोड़कर रखता है।’ फिर वह रोने लगती हैं, साकिब भी भावुक होते हैं। दोनों भाई-बहन गले लगते हैं।
हुमा आगे ऑडियंस से कहती हैं, ‘अब यह आपकी फिल्म है। अच्छी लगे तो सबको जाकर बताना।’
थिएटर में इस फिल्म से हुई ‘बेबी डू डाई डू’ की टक्कर
फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की टक्कर थिएटर में आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ से है। दोनों ही वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्में हैं। लेकिन दर्शकों को ‘अल्फा’ ज्यादा पसंद आ रही है। आलिया के अलावा इस फिल्म में शरवरी भी हैं, दोनों ने खूब एक्शन सीन्स फिल्म में किए हैं।