फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग रिंग में उतरे इरफान के बेटे बाबिल खान! क्या कर रहे नए किरदार की तैयारी ? जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 18 Feb 2026 12:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Babil khan Viral Video: बाबिल खान अपने बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही फैंस के बीच पॉपुलर हो गए थे। अब हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे उनके फैंस उनकी अगली फिल्म की हिंट मान रहे हैं। 
विज्ञापन
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज 'लॉगआउट' में नजर आए थे। इसी बीच बाबिल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मुआई थाई सीखते नजर आ रहे हैं। मुआई थाई एक पारंपरिक थाई बॉक्सिंग तकनीक है। 
विज्ञापन


मुआई थाई ट्रेनिंग का वीडियो साझा किया
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो थाईलैंड की मशहूर बॉक्सिंग तकनीक मुआई थाई की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह एक बॉक्सिंग रिंग के अंदर ट्रेनर के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही उनके चेहरे पर इसे लेकर काफी जोश नजर आ रहा है। कहा जाता है कि मुआई थाई ट्रेनिंग लेने वाले को बड़े अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 
विज्ञापन

 

फैंस ने लगाए ये कयास
बाबिल के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी भी हो सकती है। कई फैंस का मानना है कि एक्टर जल्द ही किसी एक्शन रोल में नजर आएंगे। हालांकि, अब तक बाबिल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्या है मुआई थाई तकनीक
मुआई थाई थाईलैंड की एक प्रसिद्ध बॉक्सिंग तकनीक हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने मुआई थाई का प्रशिक्षण लिया है। एक्टर अक्षय कुमार ने थाईलैंड में लगभग पांच साल तक इसकी ट्रेनिंग ली थी। वहीं विद्युत जामवाल ने भी मुआई थाई तकनीक की बॉक्सिंग सीखी है।
विज्ञापन

बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बाबिल का वर्कफ्रंट 
बाबिल खान ने 2022 में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'कला' से तृप्ति डिमरी के अपोजिट डेब्यू किया था। इसमें उनकी एक्टिंग को खूब तारीफ मिली। इसके बाद वह वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' में नजर आए। बाबिल की आखिरी फिल्म साइबर थ्रिलर 'लॉगआउट' थी जो बीते साल ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब उनके सोशल मीडिया पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी आने वाली फिल्म एक्शन जॉनर की हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें