बाबिल खान और इरफान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बाबिल का पोस्ट
बाबिल ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता की याद में कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बाबिल छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं और इरफान काफी यंग लग रहे हैं। एक तस्वीर में इरफान अपने छोटे बेटे बाबिल को गोद में लिए हुए हैं। एक तस्वीर में बाबिल को कंधों पर बिठाए हुए हैं और प्यार से बातें करते हुए दिख रहे हैं। बाबिल की जिंदगी के यह पल बहुत प्यारे और खुशनुमा लग रहे हैं।
बाबिल खान और इरफान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बाबिल और सुतापा सिकदर का इमोशनल नोट
इन तस्वीरों के साथ बाबिल ने पिता की याद में कैप्शन में लिखा कि वह अपने पिता को याद कर रहे हैं। बाबिल ने आगे लिखा कि वह फिर से शुरुआत करने वाले हैं और अपने पैरों को मजबूती से जमाए हुए हैं।' इस पोस्ट को देखकर फैंस बहुत भावुक हो गए और कमेंट्स में अपनी भावनाएं साझा कीं। बाबिल की मां सुतापा सिकदर ने भी कमेंट किया, 'कितनी खूबसूरत तस्वीरें हैं, दोनों के चेहरे पर एक जैसे भाव हैं। माशाअल्लाह।'
कैसे हुआ था इरफान का निधन
इरफान खान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को 53 वर्ष की आयु में हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक कैंसर से जूझ रहे थे। इरफान और सुतापा सिकदर की शादी 1995 में हुई थी। दोनों की मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई के दौरान हुई। उनके दो बेटे हैं - बाबिल और अयान।
बाबिल खान की डेब्यू फिल्म
बाबिल खान ने अपने पिता की तरह फिल्मों में काम शुरू किया है। उन्होंने 2022 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'काला' से डेब्यू किया, जिसमें तृप्ति डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी भी थे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद वे नेटफ्लिक्स की ही फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' में नजर आए। उन्होंने वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में भी मुख्य भूमिका निभाई है और हाल ही में 2025 की साइबर थ्रिलर फिल्म 'लॉगआउट' में दिखाई दिए हैं।