फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली की कमाई को लेकर क्या वाकई सच बोल रहे हैं प्रोड्यूसर?

Sat, 18 Mar 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Baahubali 2
विज्ञापन
2015 में आई फिल्म बाहुबली ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 700 करोड़ का था। लेकिन इसके बावजूद फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि उन्हें फिल्म से कोई कमाई नहीं हुई। क्या वाकई ऐसा हो सकता है?
विज्ञापन


फिल्म के मेकर्स ने 'बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन' के ट्रेलर लॉन्च के वक्त मीडिया से इंटरैक्ट किया। तब फिल्म से जुड़ी कई बातें और किस्सों का खुलासा हुआ। तभी फिल्म के निर्माता से जब पूछा गया कि  उन्हें फिल्म से कितनी कमाई हुई है तो वो हैरान हो गए। पहले तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से मना कर दिया लेकिन फिर दोबारा पूछने पर उन्होंने इसका जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि फिल्म के पहले पार्ट से निर्माताओं को कोई प्रॉफिट नहीं हुआ है। उनसे जब फिल्म की लागत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों को बनाने में 450 करोड़ रुपये लग गए। उन्होंने आगे कहा कि वो फिल्म के दूसरे पार्ट से कमाई करना चाहते हैं ताकि पहली फिल्म की भरपाई हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर ने फिल्म से की खूब कमाई!

Karan Johar
वहीं करण जौहर ने कहा कि उन्हें 'बाहुबली 1' से जरूर फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, 'हम फिल्म के प्रेजेंटर हैं और वह काफी मेहनत करते हैं। इसलिए उन्हें फायदा हुआ है।'

ये सुनने में थोड़ा अटपटा लगता है कि 'बाहुबली' के प्रेजेंटर धर्मा प्रोडक्शन्स ने फिल्म से जमकर कमाई की वहीं निर्माताओं के हाथ कुछ रुपये भी नहीं आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें