फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ देख भावुक हुए 'बाहुबली' प्रभास

Sun, 14 May 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
प्रभास
विज्ञापन
'बाहुबली 2' की सफलता के बाद इस फिल्म के सभी सितारें की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इन्हें खूब पसंद किया गया। फिल्म की सक्सेस के बाद फिल्म के सभी सितारें छुट्टियां मना रहे हैं।
विज्ञापन


प्रभास भी इस वक्त अमेरिका में रिलैक्स कर रहे हैं। हाल ही में वहां एयरपोर्ट पर उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिसने उन्हें काफी भावुक कर दिया। हुआ कुछ यूं कि प्रभास को अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने घेर लिया। प्रभास को देश में खूब प्यार मिला ही है, विदेश में अपने लिए इतना प्यार देख वो इमोशनल हो गए।

एक सूत्र के अनुसार, 'प्रभास शर्मीले इंसान है और आम आदमी की तरह रहना पसंद करते हैं। एयरपोर्ट पर अपने लिए इतने फैंस देख कर वो काफी इमोशनल हो गए।' प्रभास ने कुछ दिन पहले 'बाहुबली 2' के 1000 करोड़ कमाने पर भी अपने फैंस के लिए एक भावुक खत लिखा था। उन्होंने लिखा था कि उन्होंने पूरी कोशिश की है सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की। मुझ पर यकीन करने के लिए फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली सर का भी शुक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें