रजनीकांत एक ऐसे हीरो हैं जिन्हें साउथ में भगवान की तरह पूजा जाता है। जब फिल्म 'कबाली' रिलीज हुई थी तब फैंस ने उनकी तस्वीर पर दूध से अभिषेक किया था। सड़कों पर पटाखे फोड़े गए थे। यही उपाधि अब बाहुबली के प्रभास को दी जाने लगी है। जी हां, आज बाहुबली रिलीज हो गई है और प्रभास का स्वागत एकदम रजनीकांत स्टाइल में किया जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब रजनीकांत जैसा पागलपन किसी और स्टार के लिए देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Film Review: भल्लाल और बाहुबली के बीच फंसी शिवगामी, जानें किसे मारने का दिया आदेश
हैदराबाद में प्रभास के फैंस ने उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाया। साथ ही उनकी 40 फीट लंबी फोटो बनाई गई और उस पर माला चढ़ाई गई। दीवानगी का आलम ये था कि दीवाली से महीनों पहले ही सड़कों पर ये त्योहार मनाया गया। फैंस ने प्रभास की 'बाहुबली 2' की रिलीज पर जमकर पटाखे फोड़े।