फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया 'भल्लालदेव' की नई फिल्म का नाम, अब बनेंगे राजनेता

Sun, 28 May 2017 06:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
राणा दग्गुबती
विज्ञापन
'बाहुबली' फेम भल्लालदेव यानि राणा दग्गुबती जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि ये एक तेलुगु फिल्म है जिसका नाम 'नेने राजू, नेने मंत्री' रखा गया है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। तेजा द्वारा फिल्म को निर्देशित किए जाने पर राणा दग्गुबती का कहना है कि ये फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से ही तेजा का प्रशंसक रहा हूं और ये फिल्म लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी। साथ ही हर किसी को इससे खुशी मिलने वाली है।' फिल्म के डायरेक्टर तेजा का इस पर कहना है, 'ये फिल्म 'जाने दो' जैसी सोच रखने वाले लोगों के स्वभाव को बदलने के लिए है। राणा भी इस सोच को बदल रहे हैं।'

'नेने राजू, नेने मंत्री' में राणा और काजल के अलावा कैथरीन टेरेसा, नवदीप और आशुतोष राणा की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी। इसे तमिल, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस साल के अंत तक फिल्म के रिलीज होने की संभावना है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा इसमें एक राजनेता के रोल में नजर आएंगे। सुरेश बाबू निर्मित फिल्म का टाइटल हैदराबाद में रिलीज किया गया जिसे ट्विटर पर शेयर किया गया है।
  ‘Nene Raju..." will be thought provoking film: @RanaDaggubati https://t.co/bWrd151cih … #nenerajunenemantri @SureshProdns #newsoftheday pic.twitter.com/gY12OV7ign — entrePRenuer (@murali_enright) May 28, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें