सुपर-डुपर हिट फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी अगली मेगा फिल्म 'आरआरआर' को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। फिल्म आरआरआर को बनाने में अभी एक साल का वक्त और लग जाएगा। आपको बता दें राजामौली ने अपनी इस फिल्म को लेकर पिछले दिनों कहा था कि ये दर्शकों को आश्चर्य से चौंका देगी।
बाहुबली से भी जबरदस्त कहानी के साथ ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। राजामौली जो अपनी दमदार कहानियों को ले कर प्रसिद्ध है वह लम्बे प्री प्रोडक्शन समय के लिए भी जाने जाते है। बाहुबली को बनाने के लिए राजामौली को पांच साल का समय लग गया।
जबकि इसके प्री प्रोडक्शन में डेढ़ साल का समय लगा था। अपनी इसी परंपरा को जारी रखते हुए, राजामौली ने अपनी अगली फिल्म आरआरआर के लिए एक साल के प्री-प्रोडक्शन समय का तय किया हैं, जिसे 2020 में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ है। इस फिल्म को छह से ज्यादा भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।