फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किस चीज से बचने के लिए फिल्ममेकर राजमौली ने बदला अपना फोन नंबर

Wed, 02 Aug 2017 06:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
एस एस राजमौली
विज्ञापन
‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद तेलुगू फिल्ममेकर एस एस राजमौली की डिमांड टॉप पर पहुंच चुकी है। तमिल इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड आज हर एक्टर बस यही चाहता है कि उसे राजमौली की अगली फिल्म में काम करने का एक मौका मिल जाए। खबरों की मानें तो राजमौली 'महाभारत' फिल्म बनाना चाहते हैं और उसके लिए उन्होंने स्टारकास्ट फाइनल करना शुरू भी कर दिया है। बहरहाल उनकी इस फिल्म के लिए जिन दो एक्टर्स का नाम सामने आए हैं उसमें दंगल एक्टर आमिर खान और मोहनलाल हैं।
विज्ञापन


इसी बीच ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि राजमौली ने फिल्म की सफलता के बाद अपना फोन नंबर बदला लिया है और दूसरे नंबर से अपने करीबियों से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि इसके पीछे वजह ये बताई जा रही है कि बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे राजमौली को फोन कॉल्स और मैसेज कर रहे थे जिससे तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया।
विज्ञापन

 
                         
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें