एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतने रिकॉर्ड तोड़े हैं कि गिनना मुश्किल हो जाए। दुनिया भर में 1000 करोड़ कमा चुकी इस फिल्म के लिए हर रिकॉर्ड तोड़ना बच्चों का खेल लगता है लेकिन फिर भी एक रिकॉर्ड ऐसा है जो 'बाहुबली 2' अभी तक नहीं तोड़ पाई है और वो है आमिर खान की 'दंगल' का रिकॉर्ड।
'बाहुबली 2' ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया भर में 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। वहीं हिंदी भाषा में फिल्म में ने 359.75 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही 'बाहुबली 2' आमिर की 2014 में आई फिल्म 'पीके' से आगे निकल गई है लेकिन फिर भी वो 'दंगल' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। 'दंगल' की हिंदी में कमाई 374 करोड़ के आस-पास है। ऐसे में लगता है 'बाहुबली 2' जल्द ही ये रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी।
दोनों ही फिल्मों में गजब की टक्कर चल रही है। पिछले साल आई 'दंगल' ने अभी तक 905 करोड़ की कमाई की है। जिस तरह से चीन में फिल्म हाउसफिल जा रही है उससे लगता है कि ये जल्द ही हजार करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।