फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों के साथ बैठकर बाहुबली 2 देखेंगे फिल्म मेकर एसएस राजामौली

Fri, 28 Apr 2017 08:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
'बाहुबली 2'
विज्ञापन
लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। फिल्म 'बाहुबली 2' आज बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था।
विज्ञापन


वहीं बात अगर फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली की करें तो उनका कहना है कि वो फिल्म के प्रमोशन में बहुत व्यस्त थे। जिसकी वजह से दर्शक उनकी फिल्म को कैसा रिस्पांस दे रहे थे उन्हें नहीं पता। 

हालांकि बॉलीवुड के अधिकांश फिल्म निर्माताओं की तरह एसएस राजामौली का भी कहना है कि वो अपनी फिल्म का पहला शो पहले दिन फिल्म के दर्शकों के साथ थिएटर में बैठकर देखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने बाहुबली को कभी भी अंसभव सपने की तरह नहीं देखा। उनका कहना है कि 'हम लोग थक जरुर गए है लेकिन फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित भी है'।

'हमारे पास एक अच्छी कहानी थी,एक अच्छी टीम थी, अच्छे कलाकार थे। इतना ही नहीं इतने सारे लोगों का विश्वास था। जिसने हमें यह विश्वास दिलाया कि हमारी मेहनत जरूर सफल होगी। हमारी इस मेहनत में परिवार, दोस्तों और मीडिया का बहुत बड़ा हाथ है'।  
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  Film Review: पहले भाग से ज्यादा दमदार है बाहुबली-2 की कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें