'बाहुबली 2' एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती ही जा रही है। फिल्म ने अपने पहले दिन 121 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बाकी दिनों में कमाई में इजाफा ही हुआ है। फिल्म ने पहले तीन दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।
फिल्म ने वीकेंड में भारत में 415 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं दूसरे देशों की बात की जाए तो 'बाहुबली 2' ने वीकेंड पर125 करोड़ की कमाई की। फिल्म का तीन दिनों में कुल कलेक्शन 540 करोड़ रहा। इसी के साथ एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने तीन दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया हो।
ये भी पढ़ें: खुद 'बाहुबली' भी अंजान था कटप्पा के इस राज से, जानने के लिए देखनी पड़ी फिल्म
अगर सिर्फ हिंदी की बात की जाए तो रिलीज वाले दिन 'बाहुबली 2' ने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 41 करोड़ कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने 40.5 करोड़ और रविवार को सबसे ज्यादा 46.5 करोड़ कमाए। हिंदी में भी 'बाहुबली 2' ने पहले वीकेंड के कलेक्शन में आमिर खान की 'दंगल' और सलमान खान की 'सुल्तान' को पीछे छोड़ दिया है।
The BIGGIES and their first 3 days...#Sultan ₹ 105.53 cr [Wednesday release]#Dangal ₹ 107.01 cr#Baahubali2 ₹ 128 cr [Hindi]
India biz
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 1, 2017