फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 4 First Poster: बागी 4 का पहला पोस्टर जारी, खूंखार लुक में नजर आए टाइगर श्रॉफ, जानिए कब होगी रिलीज

Mon, 18 Nov 2024 10:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म बागी 4 का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। कुछ ही देर पहले टाइगर ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया और साथ ही एक खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म बागी4 का इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि फिल्म का पहला पोस्टर कुछ ही देर पहले सामने आया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ बेहद ही खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म का पहला पोस्टर
बागी 4 फिल्म के पहले पोस्टर में टाइगर श्रॉफ बेहद ही वाइल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में जो फिल्म का सीन दिखाया गया है, यह किसी टॉयलेट का लग रहा है। इस तस्वीर में टाइगर टॉयलेट के पॉट के ऊपर बैठे हैं और उनके एक हाथ में शराब की बोतल है और दूसरे में खतरनाक औजार। टाइगर ने मुंह में एक सिगरेट दबा रखी है और कपडों पर खून लगा हुआ है। इस नए लुक में टाइगर काफी छोटे बालों में नजर आ रहे हैं। टाइगर की शर्ट के बटन पूरी तरह से खुले हुए हैं, जिससे उनके ऐब्स साफ नजर आ रहे हैं। टाइगर के आसपास कई लोग जमीन पर मरे पड़े नजर आ रहे हैं।
 
पोस्टर का खास कैप्शन
बागी 4 के जबर्दस्त पहले पोस्टर के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा है। बागी 4 के कैप्शन में लिखा, ''एक गहरी भावना, एक खूनी मिशन। इस बार वह वैसा नहीं है।''

बागी 4 कब होगी रिलीज
टाइगर श्रॉफ ने कुछ ही देर पहले फिल्म बागी 4 का पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग जारी है। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला हैं और इस फिल्म का निर्देशन कन्नड़ निर्देशक हर्ष करेंगे।
विज्ञापन


टाइगर का रोल
टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से इसकी फ्रैंचाइजी में रॉनी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं साजिद नाडियाडवाला अपनी इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए एक बड़े हीरो की तलाश कर रहे हैं। बागी 4 में टाइगर अब तक की अपनी सबसे बड़ी जंग लड़ते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

Pushpa 2: क्या बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का होगा राज, 1000 करोड़ी बन पाएगी फिल्म? प्रशंसकों को हैं उम्मीदें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें