फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 4 Collection: धड़ाधड़ करोड़ों की कमाई कर रही है टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4', जानें छठे दिन का कलेक्शन

Wed, 10 Sep 2025 09:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baaghi 4 Collection Day 6: फिल्म 'बागी 4', 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज फिल्म की रिलीज को पूरे छह दिन हो चुके हैं। जानिए आज बुधवार को 'बागी 4' ने कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन
फिल्म 'बागी 4' - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म 'बागी 4' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। जानिए आज इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बुधवार के दिन कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन

 

फिल्म 'बागी 4' - फोटो : x
'बागी 4' का अब तक का कलेक्शन 
sacnilk के अनुसार, 'बागी 4' ने पहले दिन शुक्रवार को 12 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 10 करोड़ रुपये की कमाई की और चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं आज बुधवार छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
 

फिल्म 'बागी 4' - फोटो : x
फिल्म 'बागी 4' का आज का कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन ड्रामा फिल्म 'बागी 4' ने आज छठे दिन बुधवार को 1.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 41.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
 

फिल्म 'बागी 4' - फोटो : x
फिल्म 'बागी 4' के बारे में
'बागी 4' का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह एक एक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 'बागी 4', 'बागी' फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त है।
विज्ञापन

फिल्म 'बागी 4' - फोटो : x
फिल्म 'बागी 4' की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बागी की कहानी कुछ इस तरह से है - अपने सबसे बुरे दौर में, रॉनी (टाइगर श्रॉफ) एक जानलेवा रेल दुर्घटना से बच निकलता है। जिसे वह कभी जीना नहीं चाहता था। दुःख से ग्रस्त, वह आत्म-विनाश की ओर बढ़ता है। वह उस महिला की यादों से घिरा रहता है, जिसे वह प्यार करता था। और शायद उसे वह खो चुका था। जैसे-जैसे उसका दिमाग टूटने लगता है, वास्तविकताएं बदलने लगती हैं। उसके सबसे करीबी लोग सच्चाई पर सवाल उठाने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: क्यों अजीबोगरीब चेहरे बनाती नजर आईं परिणीति चोपड़ा, वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें