बॉलीवुड के सर्किट अरशद वारसी का आज जन्मदिन है। अपने दमदार अभिनय से अरशद ने अपने फैंस को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 में मुंबई में हुआ। उनके पिता का नाम अहमद अली खान है। हालांकि दसवीं के बाद ही अरशद ने अपना स्कूल छोड़ दिया था।
जहां तक अरशद की पर्सनल लाइफ की बात करे, अरशद की पत्नी मारिया गोरेट्टी एक वीजे हैं। जिनसे अरशद की मुलाकात उनकी डांस एकेडमी में हुई थी। फिलहाल इस दम्पति के दो बच्चे हैं।
अभिनेता अरशद वारसी को असली पहचान उनकी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने के बाद ही मिली। उनकी फिल्में 'मुन्नाभाई एमबीबीएस','लगे रहो मुन्नाभाई', गोलमाल', गोलमाल रिटर्न' और 'सन्डे' जैसी फिल्मों में निभाए गए उनके कैरेक्टर को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
फिल्मों में अरशद की एक्टिंग के साथ-साथ उनके फनी डायलॉग डिलेवरी की वजह से भी अरशद अपने ऑडियंस के बीच सबके खास बने हुए है।
उनके जन्मदिन के मौके पर आइयें जानते है उनके ऐसे ही कुछ फैमस फनी डायलॉग्स के बारे में जो उनकी ऑडियंस आज भी याद करती हैं।
1- जब तुम स्माइल करता है ना...तो ऐसा लगता है कि क्या मस्त लाइफ है- मुन्ना भाई एमबीबीएस
2- ऐ मामू...जादू की जप्पी दे डाल और बात खत्म- मुन्ना भाई एम बी बी एस
3-206 टाइप का सिर्फ हड्डी है...तोड़ने के टाइम अपुन लोग सोचते थे क्या- मुन्ना भाई एम बी बी एस
4-लाइफ में जब टाइम कम रहता है ना ...डबल जीने का मन करता है-मुन्ना भाई एम बी बी एस
5-तुम्हारे पास कालेज है तो मेरे पास नोलेज है-गोलमाल
ये भी पढ़े- केआरके ने उड़ाया सुपरस्टार मोहनलाल का मजाक, कहा- छोटा भीम