फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेजिए वीडियो और पाइए आयुष्मान के संग जैमिंग करने का मौका

Fri, 12 Apr 2019 07:55 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रणवीर सिंह के इंक इंक का मुकाबला करने को आयुष्मान खुराना ने फेसबुक के साथ खास करार किया है, ये खबर आप सबसे पहले अमर उजाला पर पढ़ चुके हैं। अब आयुष्मान खुराना ने खुद अमर उजाला को बताया है कि दरअसल वह इस प्रोजेक्ट के जरिए करने क्या जा रहे हैं?
विज्ञापन


आयुष्मान ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए बताया, ‘मैं हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहता था जो संगीत और सोशल मीडिया की ताकत को जोड़ दे। मैं अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे प्रतिभाशाली संगीतकारों के साथ आ रहा हूं और मैं एक ऐसा आइडिया लाना चाहता हूं जो मुझे उनके और उनके संगीत के साथ जुड़ने में सक्षम बनाए। मैंने इसका नाम जैम सेशंस रखा है - यह एक दूसरे के साथ जैमिंग करते कलाकारों के बारे में है। संगीत हमेशा मेरा पहला प्यार रहा है और यह प्रॉजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है।’

प्रोजेक्ट क्या सिर्फ गायकों तक ही सीमित रहेगा या फिर इसमें अलग अलग इंस्ट्रूमेंट बजाने वाले भी शामिल होंगे? इस सवाल पर आयुष्मान कहते हैं, ‘संगीत की वास्तव में कोई सीमा नहीं है और मैं अधिक से अधिक कलाकारों के साथ जुड़ने का इरादा रखता हूं। इसीलिए मैंने फेसबुक के साथ भागीदारी की है। इस प्लेटफॉर्म की पहुंच करोड़ों में हैं और इसके सबसे ज्यादा यूजर्स भी भारत में ही। यह प्रतियोगिता केवल गायकों तक ही सीमित नहीं है, जो कोई भी मेरे साथ जुड़ना चाहता है, उसे बस मुझे खुद के गायन या अपनी पसंद के किसी भी संगीत वाद्ययंत्र बजाने की वीडियो भेजनी होगी। प्रतियोगिता पूरी होने के बाद हम विजेताओं के साथ कुछ अच्छा संगीत बनाने का इरादा रखते हैं।‘
विज्ञापन


लगातार हिट फिल्में देते रहे आयुष्मान खुराना का सिनेमा में कहानियों पर और संगीत में सरलता पर यकीन रहा है। उनके गाए गाने जैसे पानी दा रंग,  साडी गली आजा,  नज़्म नज़्म आदि भी सुपरहिट रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें