फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के जन्मदिन पर दिखा पत्नी ताहिरा का रोमांटिक अंदाज, साझा कीं प्यारी तस्वीरें

Sat, 14 Sep 2024 12:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने एक रोमांटिक सोशल मीडिया पोस्ट किया है। फैंस को अभिनेता की पत्नी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम- आयुष्मान खुराना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी बहुमुखी प्रतिभा से लोगों के दिलों पर  राज करने वाले आयुष्मान खुराना आज (14 सितंबर) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने इस मौको एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए और भी ज्यादा खास बना दिया है। उन्होंने एक हालिया फोटो के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। साथ ही, उन्होंने पोस्ट को एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। 

विज्ञापन

ताहिरा का दिखा रोमांटिक अंदाज

अभिनेत्री ने इस पोस्ट में अभिनेता को अपना पसंदीदा व्यक्ति बताया है। साझा की गई एक तस्वीर में आयुष्मान को अपने पत्नी ताहिरा को करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर साल 2008 की है, जिसमें कपल चश्मा पहने हुए हैं। इस फोटो में भी आयुष्मान अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। तस्वीरों के साथ ताहिरा ने कैप्शन में बताया कि यह पुरानी यादों को ताजा करने वाली तस्वीर तब ली गई थी जब उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा था।


पोस्ट में लिखी खास बात

ताहिरा ने पोस्ट में लिखा, "पिछली रात या उससे पहले की कई रात या फिर आने वाली कई रातों के बारे में यही कहूंगा कि हमारा प्यार, साथ और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ता रहे। मेरे पसंदीदा व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका हग और पार्टी मुझे मिली। मैं धन्य हो गई।"

विज्ञापन



आयुष्मान ने दी प्रतिक्रिया

आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी की पोस्ट से बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने कमेंट में आंसू भरी आंखों और दिल वाले इमोजी के साथ जवाब दिया। सेलेब्स के साथ फैंस भी इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एकता कपूर ने आग वाले इमोजी शेयर करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जबकि एक यूजर ने लिखा, "इस पसंदीदा जोड़ी के लिए केवल प्यार।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "यह बहुत प्यारा है!!!"। इसके अलावा और भी बहुत से लोगों ने कमेंट करके अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।


इस फिल्म में दिखेंगे आयुष्मान

आयुष्मान खुराना को आखिरी बार ड्रीम गर्ल 2 में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अनन्या पांडे के साथ अभिनय किया था। रोमांटिक कॉमेडी को प्रशंसकों और आलोचकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिली थी। उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर में दिखाई देने वाले हैं।

Anubhav Sinha: भीड़ और अनेक की असफलता पर अनुभव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह कोई बड़ी बात नहीं है
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें