तुषार कपूर को भी मिली थी धमकी
कुछ दिन पहले तुषार कपूर को भी इसी तरह का धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था। उस मामले में मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने ऑडियो के फर्जी होने की आशंका जताई थी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बात भी सामने आई थी।
फिलहाल मुंबई पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किन-किन लोगों को धमकियां दीं और इसके पीछे उसका मकसद क्या था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन घटनाओं के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है या कोई व्यक्ति अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर रहा है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: रिलीज से पहले ही 'रामायण' ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; जानें फिल्म का कलेक्शन