आयुष्मान खुराना का पोस्ट
आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म 'थामा' में दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने उन्हें उनके दिवंगत पिता की याद दिला दी। आयुष्मान ने लिखा, 'उनके पिता, पंडित पी. खुराना, जब भी वह उनके पैर छूते थे, तो 'आयुष्मान भव:' कहते थे। फिल्म में परेश रावल को यही पंक्ति बोलते देख आयुष्मान को लगा जैसे उनके पिता, जो अब उनके अभिभावक देवदूत हैं, उन्हें आशीर्वाद दे रहे हों।' आयुष्मान के पिता प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित पी. खुराना का निधन 19 मई, 2023 को हुआ था।
फिल्म 'थामा' के बारे में
'थामा' (Thamma) एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इसे आदित्य सरपोतदार ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 अक्तूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
यह भी पढ़ें: अल्लु अर्जुन ने 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर किया पोस्ट, ऋषभ शेट्टी को लेकर कही यह खास बात