फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिंदगी एक पूरा चक्र है’, आयुष्मान को याद आया बचपन; भाई अपारशक्ति के साथ ‘रूप दी रानी’ गाने पर किया डांस

Thu, 23 Apr 2026 11:28 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना ने ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज से पहले भाई अपारशक्ति के साथ डांस का एक पुराना वीडियो साझा किया है। जानिए इस वीडियो में क्या है खास और क्यों आयुष्मान को याद आया बचपन…
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज किया गया है। अब आयुष्मान ने अपने भाई अपारशक्ति खुराना के साथ एक पुरानी रील साझा की है। इसमें दोनों भाई ‘रूप दी रानी’ के पुराने वर्जन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए आयुष्मान को अपने बचपन की यादें ताजा हो गई हैं।

आयुष्मान को याद आईं पुरानी यादें

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने कोविड के दौरान शूट किया गया एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इसमें वो अपने भाई अपारशक्ति खुराना के साथ ‘रूप दी रानी’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। आयुष्मान और अपारशक्ति अपने लिविंग रूम में दोस्तों और परिवार के लिए 'रूप दी रानी' गाने पर नाचते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा, ‘बचपन में अपने चाचा की शादी में इस 90 के दशक के गाने पर डांस करने से लेकर लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ उन यादों को ताजा करने और अब 2026 में पति पत्नी और वो दो के लिए इसका एक नया वर्जन लेकर आने तक, जिंदगी वाकई एक पूरा चक्र है।’
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन

रूप दी रानी गाना - फोटो : सोशल मीडिया
‘पति पत्नी और वो दो’ में री-क्रिएट किया गया गाना
'रूप दी रानी' को पंजाबी तड़के के साथ आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में लिया गया है। हाल ही में फिल्म के पहले गाने के तौर पर इसे रिलीज किया गया है। इसमें फिल्म की प्रमुख कास्ट आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आते हैं।

इस गाने को गुरु रंधावा और हीर ने गाया है। इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं और संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने की है। गाने में आयुष्मान शेरवानी में नाचते नजर आ रहे हैं। सारा, वामिका और रकुल लहंगे में शादी की थीम पर आधारित इस सीक्वेंस में उनका साथ देती हैं। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें