फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: नए साल पर शायराना अंदाज में दिखे आयुष्मान खुराना, शर्टलेस सेल्फी के साथ पोस्ट की शायरी

Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2022 के आखिरी महीने रिलीज हुई एन एक्शन हीरो के फ्लॉप होने के बाद भी आयुष्मान खुराना पूरी तरह से पॉजिटिव दिख रहे हैं। इसका सबूत उनका सोशल मीडिया पोस्ट है।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को हाल ही में 'एन एक्शन हीरो' में देखा गया था। फिल्म ने भले ही बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न किया हो, लेकिन जिस किसी ने भी इसे देखा उन्हें आयुष्मान का काम बहुत पसंद आया। अब तक आयुष्मान को अलग तरह के रोल में देखा गया था, लेकिन एन एक्शन हीरो में वह लार्जर दैन लाइफ वाले अवतार में नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें-  New Year 2023: शादी की खबरों के बीच फिर साथ दिखे कियारा-सिद्धार्थ, इन सितारों संग मनाया नए साल का जश्न
विज्ञापन

शर्टलेस सेल्फी की शेयर

साल 2022 के आखिरी महीने रिलीज हुई इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद भी आयुष्मान पूरी तरह से पॉजिटिव दिख रहे हैं। इसका सबूत उनका सोशल मीडिया पोस्ट है। दरअसल, आयुष्मान ने नया साल खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने फैंस के साथ अपनी शर्टलेस सेल्फी शेयर की है। यही नहीं, इस फोटो के साथ उन्होंने शायराना अंदाज में एक कैप्शन भी लिखा है। पोस्ट के जरिए एक्टर ने नए साल के स्वागत के संबंध में अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें वास्तव में ठंड नहीं लगती है।

यह भी पढ़ें- Urfi Javed: भाजपा नेता की शिकायत पर उर्फी जावेद ने दी प्रतिक्रिया, कसा तंज, बोलीं- गुड जॉब चित्रा वाघ...
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान का दिखा शायराना अंदाज

आयुष्मान ने लिखा, "साल नया है। फीलिंग पुरानी है। ठंड नहीं लगती। जिंदा जवानी है। जाने कौन सी बहार लाया है जानवरी। मुझे तो दिसंबर भी नया सा लगता था।'' अभिनेता की इस फोटो पर 'बधाई हो' में उनकी को-स्टार रहीं नीना गुप्ता ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "सही हो बेटा ऐसे ही रहना"। वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान इस साल 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें