फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'मेरी प्यारी बिंदू' का दूसरा गाना रिलीज, परिणीति को दिल हार बैठे आयुष्मान

Tue, 11 Apr 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'हारेया' गाना - फोटो : Twitter
विज्ञापन
फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' से परिणीति चोपड़ा का गाना रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने अरिजीत सिंह की आवाज में फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया है। 'हारेया' गाने को ट्विटर पर रिलीज करते हुए आयुष्मान ने लिखा कि अगर आपने भी किसी को अपना दिल दिया है तो ये गाना आपके लिए ही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- परिणीति की आवाज में 'मेरी प्यारी बिंदु' का गाना रिलीज

गाने को सचिन-जिगर की मशहूर जोड़ी ने कंपोज किया है। 'हारेया' के बोल लिखे हैं प्रिया सरैया ने। अरिजीत सिंह की आवाज आयुष्मान पर काफी सूट कर रही है। गाने में अभिमन्यु यानि आयुष्मान खुराना अपनी प्यारी बिंदू के प्यार में अपना सब कुछ हार चुके हैं। उनकी दीवानगी ट्रेलर की तरह इस गाने में भी साफ दिखाई दे रही है।

गाने कें अंत में आयुष्मान कहते भी हैं कि बिंदू उस धुन की तरह थी जो आप एक बार सुन ले तो सारी जिंदगी भर आपका पीछा नहीं छोड़ती। ये गाना भी कुछ इसी तरह है। आप सिर्फ एक बार इसे सुन कर नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'मेरी प्यारी बिंदू' का पहला ट्रेलर रिलीज, समोसे-चटनी में छिपी है लव-स्टोरी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें