फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2023: आईफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगे आयुष्मान खुराना, इस दिन होगा आगाज

Wed, 10 May 2023 07:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 आईफा अवॉर्ड समारोह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा जश्न माना जाता है। इस खास मौके पर संगीत और अभिनय जगत की हस्तियां एक साथ एक जगह एकत्र होती हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार' (आईफा 2023) का आगाज अबू धाबी के यस आइलैंड में होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ होगी। फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां अपनी शानदार प्रस्तुति से इस पुरस्कार समारोह में चार चांद लगाएंगी। इस फेहरिस्त में आयुष्मान खुराना का नाम भी शामिल है। आयुष्मान खुराना इस साल आईफा अवार्ड्स में अपनी परफॉर्मेंस से समा बांधते नजर आएंगे।

विज्ञापन


इस दिन करेंगे परफॉर्म
यस आइलैंड, अबू धाबी में आईफा के 23वें एडिशन के दौरान 26 और 27 मई को रौनक देखने को मिलेगी। आईफा अवॉर्ड समारोह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा जश्न माना जाता है। इस खास मौके पर संगीत और अभिनय जगत की हस्तियां एक साथ एक जगह एकत्र होती हैं। आयुष्मान के अलावा अमित त्रिवेदी, सुखबीर सिंह, बादशाह, सुनिधि चौहान और न्यूक्लिया सहित संगीत जगत की कुछ अन्य बड़ी हस्तियां भी समारोह में प्रस्तुति देंगी।
Taj Reign of Revenge: ताज की खूनी कहानी का दूसरा सीजन रिलीज को तैयार, जानिए पहले सीजन में अब तक क्या हुआ
विज्ञापन


ये सितारे करेंगे शिरकत
बता दें कि आईफा रॉक्स के दूसरे दिन फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर राजकुमार राव इसे होस्ट करते नजर आएंगे। 'आईफा 2023' अवॉर्ड नाइट को अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट करेंगे, जो 27 मई को आयोजित किया जाएगा। समारोह के तीसरे दिन सलमान खान, नोरा फतेही, कृति सेनन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाते नजर आएंगे। हाल ही में आईफा की ओर से जारी किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में राजकुमार राव के जरिए शो को होस्ट किए जाने की पुष्टि की गई। 
विज्ञापन

Urvashi Rautela : करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला? एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

अभिषेक बच्चन ने जताई खुशी
आईफा को होस्ट किए जाने को लेकर हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, 'मैं यस आइलैंड, अबू धाबी में आईफा के 23वें एडिशन की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हूं। आईफा मेरे लिए परिवार की तरह है। मैं मनोरंजन करने, फैंस से मिलने और विश्व स्तर पर उनके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं।' गौरतलब है कि 'आईफा अवॉर्ड्स 2023' के नॉमिनेशन की घोषणा 2022 के आखिरी महीने में की गई थी।
Filmy Wrap: 'द केरल स्टोरी' की टीम से मिले सीएम योगी और बांग्लादेश में पठान का विरोध, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें