फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: फिल्म शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटे आयुष्मान, जल्द होने वाला है ये बड़ा ऐलान

Tue, 09 Apr 2019 06:52 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ayushmann Khurrana - फोटो : file photo
लेखक-निर्देशक अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म आर्टिकल 15 की शूटिंग कर पिछले साल हिट फिल्मों के दो कीर्तिमान बनाने वाले स्टार आयुष्मान खुराना मुंबई लौट आए हैं। आयुष्मान के मुताबिक आर्टिकल 15 हिंदी सिनेमा की चंद ऐसी फिल्मों में अपना नाम लिखाने जा रही है, जिन पर वक्त का कोई असर नहीं होता। यहां मुंबई में आयुष्मान जल्द ही अपना एक नया प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक से खास करार किया है।
विज्ञापन

2 of 4
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala
आयुष्मान खुराना एक्टिंग के अलावा लिखते हैं, गाने कंपोज करते हैं और गाते भी हैं। उनकी कविताओं का ट्विटर पर एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है और अपनी पहली फिल्म विकी डोनर के समय से वह तमाम गाने भी बना चुके हैं। पिछले साल बधाई हो और अंधाधुन जैसी दो फिल्मों की कामयाबी का कीर्तिमान बनाने वाले आयुष्मान हिंदी सिनेमा के टॉप 3 सितारों में शामिल अपने प्रतिद्वंद्वी रणवीर सिंह की तरह अब म्यूजिक में कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक आयुष्मान खुराना की इस प्रोजेक्ट को लेकर फेसबुक के अधिकारियों से पिछले कई महीने से बातचीत होती रही है। फेसबुक को उनकी फिल्म आर्टिकल 15 की शूटिंग खत्म होने का इंतजार था और अब जबकि आयुष्मान का आउटडोर काम फिल्म में पूरा हो चुका है, ये प्रोजेक्ट इसी हफ्ते लॉन्च हो जाएगा। माना जा रहा है कि ये फेसबुक और आयुष्मान खुराना का ये गठबंधन फेसबुक की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस फेसबुक वॉच को लेकर है।
विज्ञापन

4 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को यूट्यूब के मुकाबले का बनाने के लिए पिछले दो साल से मेहनत करता रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर ओरीजनल्स बनने लगे हैं और भारत में इसकी पहली बड़ी छलांग वह आयुष्मान के साथ लगाने की योजना पर काम करता रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें