फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक दिन और! कल आ जाएगा 'शुभ मंगल सावधान' का ट्रेलर

Mon, 31 Jul 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
शुभ मंगल सावधान - फोटो : Twitter/Eros Now
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और भूमि पडनेकर की जोड़ी को दर्शकों ने 'दम लगा के हईशा' फिल्म में काफी पसंद किया था। अब ये जोड़ी एक बार फिर आनंद एल राय की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' से अपने फैंस को गुदगुदाने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर पहले ही हिट हो गया है और अब मेकर्स ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


आयुष्मान और भूमि की 'शुभ मंगल सावधान' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ये आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित तमिल कॉमेडी फिल्म 'कल्याना समयल साधम' का हिंदी रीमेक है जिसे आनंद एल राय और एरोस ने साथ में मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Saavdhan! Kal के shubh muhurat पर Mudit और Sugandha ka Mangal Trailer! 💑#ShubhMangalSaavdhan Trailer Out Tomorrow.@ayushmannk @psbhumi pic.twitter.com/WZjSQBcGVF— Eros Now (@ErosNow) July 31, 2017
विज्ञापन



इस फिल्म में न ही सिर्फ आयुष्मान और भूमि की जोड़ी दोबारा देखने को मिलेगी, बल्कि 'दम लगा के हईशा' फिल्म के कंपोजर अनु मलिक और गीतकार वरुण ग्रोवर भी इस फिल्म में अपने गानों का जादू बिखेरेंगे। मोनाली ठाकुर और कुमार सानू ने फिल्म के लिए कई गाने गाए हैं। इन सबकी जोड़ी 2015 में आई फिल्म दम लगा के हईशा में कमाल दिखा चुकी है। इस फिल्म ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीन अवॉर्ड अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें