फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNICEF: आयुष्मान खुराना को यूनिसेफ इंडिया ने बनाया नेशनल एम्बेसडर, एक्टर ने खुशी जताते हुए कही यह बात

Sat, 18 Feb 2023 06:38 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यूनिसेफ इंडिया की ओर से आयुष्मान खुराना को नेशनल एंबेसडर बनाया गया है। आयुष्मान ने कहा कि वह बच्चों के लिए अपनी आवाज को और भी ज्यादा स्ट्रोंग करेंगे। 
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिसेफ इंडिया की तरफ से आज बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर आयुष्मान खुराना को नेशनल एम्बेसडर बनाने की घोषणा की है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग स्टार आयुष्मान खुराना ने यूनिसेफ से हाथ मिलाकर हर बच्चे के जीने, फलने-फूलने और संरक्षित होने के अधिकार को सुनिश्चित करने के साथ साथ उनकी आवाज और एजेंसी को उन फैसलों में बढ़ावा देने के हाथ मिलाया है। 

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
आयुष्मान बोले-बच्चों के लिए आवाज को करेंगे मजबूत
सम्मेलन के दौरान आयुष्मान खुराना ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एम्बेसडर के तौर पर बच्चों के अधिकार के लिए मेरी वकालत को आगे बढ़ाना वाकई में बहुत बड़े सम्मान की बात है। मैं भारत में बच्चों और किशोरों के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में काफी पैसेनेट हूं।  यूनिसेफ सेलिब्रिटी एडवोकेट के तौर पर मैंने बच्चों के साथ बातचीत की है और इंटरनेट सुरक्षा, साइबर बुलिंग, मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिग समानता पर बात की है। यूनिसेफ के साथ इस नई भूमिका में, मैं बच्चों के अधिकारों के लिए एक मजबूत आवाज रखूंगा, खास तौर पर उन मुद्दों के लिए जो उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। 

ऋषभ पंत के लिए दुआ मांग कर उर्वशी ने जीता फैंस का दिल

Ayushmann Khurrana - फोटो : social media
आयुष्मान को मिला सम्मान
बच्चों के अधिकारों के लिए नेशनल एम्बेसडर के तौर पर आयुष्मान खुराना का स्वागत करते हुए यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एंबेसडर के रूप में आयुष्मान खुराना का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में पिछले दो सालों में आयुष्मान के मजबूत प्रतिबद्धता ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के काम को बढ़ाने और चलाने में काफी मदद की है। वह भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक हैं और हम काफी एक्साइटेड हैं कि वह बच्चों के साथ खड़े होकर, हानिकारक सामाजिक और लैंगिक रूढ़िवादियों को चुनौती देने के लिए अपनी आवाज का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह एक ऐसी आवाज है जो यूनिसेफ के काम की संवेदनशीलता और जुनून को साथ जोड़ता है। हम अपने समय के सबसे जरूरी बाल अधिकारों के मुद्दों-हिंसा को समाप्त करने, मानसिक कल्याण और लैंगिग समानता और हर एक बच्चे के बेहतर भविष्य की दिशा में उनके साथ काम करने की उम्मीद करते हैं।

Hema Malini: धर्मेंद्र की पहली पत्नी से हेमा मालिनी को होती है जलन? सिमी ग्रेवाल के शो में कही ऐसी बात
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana - फोटो : Amar ujala
साल 2022 में आयुष्मान जुड़े थे यूनुसेफ से
आपको बता दें कि साल 2020 में आयुष्मान खुराना को बच्चों के खिलाफ हिंसा और व्यापक बाल अधिकारों के एजेंडे समाप्त करने की वकालत करने के लिए यूनिसेफ इंडिया के सेलिब्रिटी एडवोकेट बनाया गया था। वर्ल्ड चाइल्ड डे में उनकी अच्छी भागीदारी, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस और सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर अपनी आवाज और प्रभाव को जोड़ते हुए बच्चों के कारणों की रूपरेखा तैयार की। हाल ही में उन्होंने विश्व बाल दिवस 2022 के अवसर पर यूनिसेफ दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय एंबेसडर सचिन तेंदुलकर के साथ, और भारत से शिरकत करने वाले लड़कियों व लड़कों के साथ लैंगिक समावेशी खेलों के जरिए समावेशी और गैर भेदभाव पर ध्यान केंद्रित किया था।

Sidharth-Kiara Wedding: सिड-कियारा की शादी पर विशाल बत्रा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- विक्रम-डिंपल की शादी देख ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें