फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे आयुष्मान और भूमि, पिछली 2 फिल्में रही हिट

Sat, 08 Dec 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ayushman and bhumi
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने एक साथ फिल्म 'दम लगा के हाईशा (2015)' में पहली बार साथ काम किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिसपॉन्स मिला। भूमि की ये पहली फिल्म थी और दर्शकों को आयुष्मान के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद आई। इसके बाद दोनों 'शुभ मंगल सावधान (2017)' में नजर आए। 
विज्ञापन


अब खबर आ रही है कि दोनों तीसरी बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म 'बाला' में दोनों कलाकार लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं।

इस खबर की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया- फिल्म समाज की कुछ ऑड चीजों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। आयुष्मान फिल्म में एक मेच्योर शख्स का रोल प्ले करते नजर आएंगे। भूमि फिल्म में एक डस्की गर्ल के रोल में होंगी। फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे हम समाज में रंगों को लेकर भेदभाव करते हैं।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक अमर कौसिक ने बताया- ये फिल्म बताती है कि कैसे समाज में रहने वाले लोग बाहरी सुंदरता के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हैं और वे असल इंसान के बारे में नहीं जानना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें