अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आईं। हालांकि, न तो फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और न ही अनन्या की एक्टिंग। फिल्म में अनन्या पांडे की एक्टिंग को लेकर फैंस जमकर आलोचना कर रहे हैं। यहां तक कि अनन्या की अन्य आगामी फिल्मों को लेकर भी फैंस खुश नहीं हैं और अनन्या को फिल्मों में न लेने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगी। वह इस फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। मगर, फैंस उन्हें इस फिल्म में नहीं देखना चाहते हैं।