फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान-सारा अली खान की 'पति पत्नी और वो दो' के लिए इंतजार हुआ लंबा, बदली डेट; जानिए अब कब रिलीज होगी फिल्म?

Sun, 08 Feb 2026 03:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pati Patni Aur Woh Do New Release Date: मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज डेट बदल गई है। अब इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सारा अली खान-आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल रिलीज होने जा रही फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव का क्रम जारी है। बीते दिन अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट में बदलाव का एलान किया था। आज रविवार को आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज डेट भी बदलने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

पति पत्नी और वो दो - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'पति पत्नी और वो दो'?
फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पहले होली के अवसर पर 04 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी। मगर, अब यह फिल्म होली के मौके पर रंग नहीं जमाएगी, क्योंकि तारीख में बदलाव कर दिया गया है। दर्शकों के लिए इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है। यह फिल्म अब गर्मियों में रिलीज होगी। बता दें कि ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' अब 15 मई 2026 को रिलीज होगी।
 

'भूत बंगला' की रिलीज डेट पर किया कब्जा!
फिल्म  'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा रकुल प्रीत सिंह व वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में हैं। दिलचस्प बात यह है कि पहले होली के अवसर पर रिलीज होने वाली यह फिल्म अब उस दिन रिलीज होगी, जिस दिन अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' आने वाली थी। अक्षय की 'भूत बंगला' पहले 15 मई को रिलीज हो रही थी। मगर, बीते शनिवार अक्षय कुमार ने बताया कि यह फिल्म अब 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। ऐसे में अक्षय की फिल्म की जगह पर 'पति पत्नी और वो दो' के मेकर्स ने कब्जा कर लिया।
 
विज्ञापन

'पत्नी पत्नी और वो' की सीक्वल है फिल्म
बता दें कि आयुष्मान और सारा की फिल्म साल 2019 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। पहले पार्ट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांड और भूमि पेडनेकर नजर आए थे। इसका निर्देशन भी मुदस्सर अजीज ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। दूसरे पार्ट में स्टारकास्ट बदल गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें