फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी 'शुभ मंगल सावधान' का जलवा बरकरार, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Tue, 05 Sep 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
shubh mangal sawdhaan
विज्ञापन
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज आयुष्मन खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन तक 16.99 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें- अजय देवगन की बादशाहत रही बरकरार, 4 दिन में 'बादशाहो' का कलेक्शन 50 करोड़ पार

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श की मानें तो आयुष्मान और भूमि की इस फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ 71 लाख रुपए की कमाई के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ 56 लाख रुपए हो गया। तीसरे दिन इस फिल्म ने 6.19 करोड़ का करोबार किया। जबकि अपने चौथे दिन इस फिल्म ने 2.53 करोड़ की कमाई की। 
  #ShubhMangalSaavdhan remains ROCK-STEADY on Mon... Fri 2.71 cr, Sat 5.56 cr, Sun 6.19 cr, Mon 2.53 cr. Total: ₹ 16.99 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) September 5, 2017
विज्ञापन

बात करें फिल्म की कहानी की तो भूमि और आयुष्मान की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' कम बजट में बनी फिल्म है। यह फिल्म पुरुषों की सेक्स से जुड़ी समस्याओं को हाईलाइट करती हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा ये फिल्म प्री मैरिटल सेक्स से जुडे़ मुद्दों पर भी बात करती है। 

फिल्म देखने वालों की मानें तो फिल्म की जान इसके डायलॉग हैं। आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को एक बार फिर सराहना मिल रही है। भूमि की मां बनी सीमा भार्गव ने भी साबित कर दिया कि वो एक्टिंग में माहिर हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें