फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिवटर पर सामने आए आयुष्मान, बोले-जिंदा हूं मैं

Thu, 18 Apr 2013 07:20 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नौटंकी साला' और 'विक्की डोनर' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके आयुष्मान खुराना 'मरे' नहीं बल्कि जिंदा है।
विज्ञापन


ऐसा उन्होंने खुद ट्वीट करके बताया कि वह जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि इंटरनेट और सोशल नेटवर्किंग साइट का खुमार अब इतना बढ़ गया है कि लोग इन पर चलने वाली सभी बातों को सच मानने लगे हैं। इस बार तो सोशल वेबसाइट्स यूजर्स ने हद ही कर दी।
विज्ञापन


विक्की डोनर और दिल्ली की धड़कन आयुष्मान खुराना को मरा हुआ साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बुधवार को सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लिखा गया कि स्विट्जरलैंड के जेरमट में बुधवार को एक दुर्घटना में आयुष्मान की मौत हो गई है।

इस खबर ने पूरे दिन आयुष्मान के फैंस की नींद उड़ा दी। आखिर में पता चला कि ये तो महज एक अफवाह भर थी।

हालांकि बाद में आयुष्मान के प्रशंसकों को तब चैन मिला जब वे खुद सामने आए और ट्वीट करके बताया कि वह जिंदा हैं और बिल्कुल ठीक हैं।

उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ  नेट पर चल रही अफवाह के शिकार हुए हैं।

फिलहाल वे अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। आयुष्मान ने इंटरनेट पर अपने मौत की अफवाहों को अजीब बताते हुए ट्विटर पर लिखा, मुझे अपनी मौत को लेकर कुछ अजीब अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। अफवाह फैलाने वालों की आत्मा को शांति मिले। धन्यवाद।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें