फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना से अनुष्का शर्मा ने लिया करारा बदला

Sat, 05 Mar 2016 02:09 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई

सार

  • आयुष्मान खुराना शादीशुदा हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि किसी के अकेले या दुकेले जीवन को लेकर सार्वजनिक मंच पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
  • अनुष्का शर्मा के हाथों चोट खाए अपने अहंकार का बदला लेने के लिए उन्होंने पिछले दिनों ऐसी बात कर दी कि हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
जहां अनुष्का ने अपनी नाराजगी को अपने काम से जताया है, वहीं आयुष्मान ने सार्वजनिक मंच पर इस हीरोइन के एक राज पर मुहर लगा दी! - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना शादीशुदा हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि किसी के अकेले या दुकेले जीवन को लेकर सार्वजनिक मंच पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अनुष्का शर्मा के हाथों चोट खाए अपने अहंकार का बदला लेने के लिए उन्होंने पिछले दिनों ऐसी बात कर दी कि हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

 
बॉलीवुड में कोई किसी का सगा नहीं होता। यहां सबसे बड़ा है रुपैया। यही वजह है कि एक ही प्रोडक्शन हाउस की फिल्में करने वाले आयुष्मान खुराना और अनुष्का शर्मा इन दिनों एक-दूसरे के आमने-सामने भी नहीं पड़ना चाहते। दोनों एक-दूसरे से नाराज हैं।

जहां अनुष्का ने अपनी नाराजगी को अपने काम से जताया है, वहीं आयुष्मान ने सार्वजनिक मंच पर इस हीरोइन के एक राज पर मुहर लगा दी! अपने इस काम के द्वारा आयुष्मान ने अनुष्का से एक बदला भी ले लिया। जिसकी इंडस्ट्री में कई लोग निंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अनुष्का और उनके बॉयफ्रेंड रहे विराट कोहली अलग-अलग राहों पर चल पड़े हैं

सुल्तान के सेट पर कुश्ती के दांव-पेंच आजमाती अनुष्का - फोटो : twitter
सबको पता है कि अनुष्का और उनके बॉयफ्रेंड रहे विराट कोहली अलग-अलग राहों पर चल पड़े हैं, लेकिन न तो दोनों ने या इंडस्ट्री में सच्ची खबर रखने वाले उनके साथी कलाकारों में से किसी ने इसकी पुष्टि की। इस बीच आयुष्मान ने बीते शनिवार को इशारों-इशारों में जग-जाहिर कर दिया कि विराट ‘सिंगल’ (अकेले) हैं यानी अनुष्का और उनका रिश्ता खत्म हो गया है।

हुआ यह कि इन दिनों चल रहे एशिया कप क्रिकेट मुकाबले में जब बीते शनिवार को जब भारतीय पारी पाकिस्तान के छोटे-से स्कोरा का पीछा करते हुए लड़खड़ा रही थी तो विराट ने खूंटा गाड़ा। वह आराम से एक-एक रन लेकर स्कोर बढ़ा रहे थे। तब आयुष्मान ने सोशल मीडिया में अंग्रेजी में पोस्ट लिखा, जिसका मतलब था कि कोहली अब इतने सिंगल (अकेले) हैं कि वह सिर्फ सिंगल्स (एक-एक रन) ही ले रहे हैं। इस तरह से आयुष्मान ने अनुष्का के ब्रेक-पर अपनी तरफ से मुहर लगा दी! आयुष्मान ने ऐसा क्यों किया? अनुष्का से उन्हें क्या परेशानी है? यह जानने के लिए थोड़ा पीछा जाना पड़ेगा।

असल में आयुष्मान की समस्या यह है कि अनुष्का ने पिछले दिनों उन्हें न केवल अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया, बल्कि उनकी जगह नया हीरो भी साइन कर लिया। यह बात विक्की डोनर के हीरो के अहंकार पर चोट की तरह लगी। वह क्या कर सकते थे? इसके बाद अनुष्का ने एनएच10 से आगे बढ़ते हुए हाल में अपनी इस नई फिल्म फिल्लौरी की घोषणा भी कर डाली। प्यार के साइड इफेक्ट्स (2006) और हाउसफुल (2010) जैसी फिल्मों में सहायक रहे अंशी लाल इसे डायरेक्ट करेंगे।

अनुष्का की पहली पसंद आयुष्मान थे

- फोटो : twitter
बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए अनुष्का की पहली पसंद आयुष्मान थे। दोनों जिन दिनों एक प्रोडक्शन हाउस की फिल्में कर रहे थे, तब उनमें अच्छी बातचीत थी। अनुष्का ने सोचा कि आयुष्मान फिल्म बनाने में उन्हें सहयोग करेंगे क्योंकि फिल्म मध्यम बजट की है और खुद आयुष्मान किसी बड़ी फिल्म के हिट हीरो नहीं हैं। अनुष्का और उनकी टीम ने आयुष्मान से बात की। वह राजी तो हुए मगर मोटी फीस मांगी। अनुष्का ने उन्हें बजट की स्थिति समझाई और कहा कि वह उनकी मुंह मांगी फीस नहीं दे पाएंगी। तब आयुष्मान ने सोचने का वक्त मांगा। अनुष्का और उनकी टीम इंतजार करती रही।

जब आयुष्मान की चुप्पी लंबी हो गई तो अनुष्का ने उन्हें हटा कर ऐक्टर सूरज शर्मा को साइन कर लिया। सूरज करीब तीन साल पहले ऑस्कर विजेता निर्देशक आंग ली की फिल्म लाइफ ऑफ पाई में लीड रोल में थे। सूरज बॉलीवुड में करिअर शुरू करने के इच्छुक हैं। उन्होंने अनुष्का के ऑफर को तुरंत लपक लिया। अनुष्का की इस फिल्म पंजाब की एक लव स्टोरी है जिसमें पंजाबी ऐक्टर दलजीत दोसांझ भी होंगे।

बताया जाता है कि अपने बिना सब कुछ फाइनल होने से आयुष्मान परेशान हो गए और उन्हें ठेस लगी। वह अनुष्का के प्रति नाराजगी दिखाने का मौका ढूंढ रहे थे। जो उन्हें भारत-पाकिस्तान के मैच में मिल गया। देखना रोचक होगा कि भविष्य में अनुष्का आयुष्मान को जवाब जुबान से देंगी या काम से। फिलहाल वह अपनी फिल्म की शूटिंग में लगी हैं, जिसमें सलमान खान के साथ कुश्ती के दांव-पेंच लगाती दिखेंगी।
विज्ञापन

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा

सुल्तान के सेट पर कुश्ती के दांव-पेंच आजमाती अनुष्का - फोटो : twitter
खबर आ रही हैं कि विराट कोहली एक बार फिर अनुष्का के करीब आना चाहते हैं। दूरियां उन्हें परेशान कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो वह अनुष्का के भाई से मध्यस्थता करने को भी कह चुके हैं।

खैर, विराट के दिल का हाल पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद सबके सामने आया जब इंडियन हाईकमीशन द्वारा दी गई पार्टी में उनसे गाना गाने का अनुरोध किया गया।

विराट ने लता मंगेशकर का एक प्रसिद्ध पुराना गीत गाया, ‘जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा...।’ अटकलें हैं कि क्या उन्होंने इस गाने से अनुष्का को कोई संदेश भेजा है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें