आमिर खान की फिल्म 'पीके' की दिल्ली में शूटिंग के दौरान उसके सहायक निर्देशक अयूब हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी भगवान शिव के अपमान के चलते की गई है।
फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। इस दौरान भगवान शिव के वेश में एक व्यक्ति को रिक्शा चलाते हुए दिखाने पर ये गिरफ्तारी की गई है।
घटना के वक्त आमिर खान और राजकुमार हिरानी दिल्ली में नहीं थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार चांदनी चौक मंडल के सचिव अजय भारद्वाज ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाने संबधी शिकायत की थी।
जिसके चलते अयूब हसन को गिरफ्तार कर लिया गया।