आज सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए तमाम फिल्मी सितारे और गायक रामनगरी पहुंच चुके हैं। गायक सोनू निगम भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने इस समारोह में शामिल होने पर खुशी भी जताई। सोनू निगम ने कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक भावुक क्षण है।
विज्ञापन
सोनू की चौपाई से भक्तिमय माहौल
वहीं, अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम पारंपरिक परिधान में पहुंचे। इस दौरान वे सफेद कुर्ते और पटका पहने नजर आए। सोनू निगम ने इस पावन दिन पर चौपाइयां गए रहे हैं, जिसे सुन वहां मौजूद सभी रामभक्त भक्ति में लीन हो गए। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम' भजन की प्रस्तुति दी।
Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्साहित फिल्मी हस्तियां, टाइगर-अक्षय समेत इन सितारों ने दी बधाई
विज्ञापन
शंकर महादेवन ने गाई स्तुति
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के शंकर महादेवन भी पहुंच चुके हैं और अपने भजन से भक्तिमय माहौल को और खास बना दिया है। इस शुभ अवसर पर शंकर महादेवन ने 'श्री रामचंद्र कृपालु भजमन' स्तुति गाई।
कई फिल्मी सितारे हुए शामिल
अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। वहीं, एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा। इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। वहीं कई सितारे इस खास अवसर पर खुशी जताते हुए फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुपम खेर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और आर माधवन ने लोगों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी है। वहीं, रजनीकांत, चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ जैसे कई सितारे राम के द्वार पहुंच चुके हैं।
Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम की नगरी में लगा सितारों का जमावड़ा, रजनीकांत से लेकर ये सितारे पहुंचे राम के द्वार