फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayesha Takia: आयशा टाकिया के पति पर गोवा में मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने भी बताया अपना पक्ष

Tue, 04 Mar 2025 09:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में गोवा पुलिस ने आयशा टाकिया के पति पर लोकल लोगों को धमाके, उन्हें बंदूक दिखाने के कारण मामला दर्ज किया है। इस मामले में एक्ट्रेस ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए, क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
आयशा टाकिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ ayesha_takia_lovers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ में नजर आईं एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने बिजनेस मैन फरहान आजमी से शादी की। हाल ही में एक्ट्रेस के पति पर गोवा में एक मामला दर्ज हुआ है। उन पर लोगों को बंदूक दिखाने और धमकाने के आरोप लगे हैं। इस बारे में एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष बताया है। 

विज्ञापन


आयशा ने बताया अपना पक्ष 
आयशा टाकिया ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट लिखा है, जिसमें वह गोवा में हुए भयावह अनुभव के बारे में बताती हैं। इस पोस्ट में आयशा ने बताया कि लगभग 150 लोगों ने उनकी कार को घेर लिया था। वे लोग आयशा के पति और बेटे को बुली कर रहे थे। एक्ट्रेस के पति ने ही पुलिस को फोन किया। आयशा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखती हैं, ‘ वो हमारे परिवार के लिए डरावनी रात थी। मेरे पति और बेटे को बुरी तरह धमकाया गया और उन्हें अपनी जान का खतरा था क्योंकि गाेवा के लोकल लोगों ने उन पर हमला किया, उन्हें धमकाया, परेशान किया। मेरे पति ने ही पुलिस को फोन किया, अपनी सेफ्टी के लिए।’  
विज्ञापन


महाराष्ट्र के लिए लोगों के मन में नफरत 
आयशा आगे अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘गोवा में महाराष्ट्र के लिए नफरत अलग ही स्तर पर पहुंच गई है। वे लोग बार-बार मेरे पति फरहान और मेरे बेटे को महाराष्ट्र से होने के कारण कोस रहे थे। अब पुलिस ने फरहान के खिलाफ ही शिकायत दर्ज की है, जबकि मेरे पति ने ही 150 लोगों की भीड़ को देखकर, पुलिस को फोन किया था।

आयशा ने कहा वीडियो प्रूफ मौजूद हैं 
आयशा टाकिया ने एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर की और उसमें बताया कि उनके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करेंगी। साथ ही वह यह भी कहती हैं कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा यकीन है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें