फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayan Mukerji: 16 साल के करियर में बनाईं सिर्फ चार फिल्में, कुछ अलहदा अंदाज में काम करता है काजोल का यह भाई

Fri, 15 Aug 2025 07:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayan Mukerji Birthday: निर्माता-निर्देशक अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं, जो कल गुरुवार 14 अगस्त को रिलीज हुई है। आज 15 अगस्त को अयान का जन्मदिन है। जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयान मुखर्जी इस वक्त 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने किया है। यह बतौर निर्देशक अयान मुखर्जी की चौथी फिल्म है। दिलचस्प बात यह है कि यह उनके निर्देशन में बनी पहली ऐसी फिल्म है, जिसमे रणबीर कपूर नहीं हैं। आज 15 अगस्त को अयान अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जानते हैं उनकी जिंदगी और फिल्मी करियर से जुड़ी बातें

विज्ञापन

अयान मुखर्जी-काजोल-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
समृद्ध फिल्मी परिवार में हुआ जन्म
अयान मुखर्जी का जन्म 15 अगस्त 1983 को कोलकाता में एक फिल्मी परिवार में हुआ। वे इंडस्ट्री के समृद्ध मुखर्जी-समर्थ परिवार से आते हैं। दिवंगत अभिनेता देब मुखर्जी अयान के पिता थे। देब मुखर्जी, निर्माता-निर्देशक और राइटर शोमू मुखर्जी के भाई थे। शोमू मुखर्जी काजोल और तनीषा के पिता थे। इस नाते अयान और काजोल चचेरे भाई-बहन हैं। रानी मुखर्जी भी अयान की कजिन हैं। सिनेमा की समझ अयान को विरासत में मिली और यह उनकी फिल्मों में देखी भी जाती है।

अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
जीजा आशुतोष गोवारीकर के साथ शुरू किया सफर
अयान मुखर्जी को सिनेमा का जुनून परिवार से मिला। फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। अयान मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सह निर्देशक की थी। सबसे पहले वे अपने जीजा आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'स्वदेस' से बतौर सह निर्देशक जुड़े। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। अयान मुखर्जी ने करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' में भी बतौर सह निर्देशक काम किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मों का निर्देशन करने का फैसला किया।

वेकअप सिड - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के साथ बनाई पहली फिल्म
अयान मुखर्जी ने अब तक कुल चार फिल्मों का ही निर्देशन किया है। निर्देशक के तौर पर अयान मुखर्जी की डेब्यू फिल्म 'वेकअप सिड' (2009) थी, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में थे। अयान मुखर्जी ने अपनी पहली ही फिल्म से बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बताते चलें कि 'वेकअप सिड' के बाद आईं अयान की दो अन्य फिल्मों- 'ये जवानी है दीवानी' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी रणबीर कपूर ही लीड रोल में नजर आए।

अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
16 साल के करियर में चार फिल्में
देखा जाए तो 2009 से 2025 तक अयान का कुल 16 वर्ष का करियर रहा है। डेढ़ दशक के करियर में उन्होंने सिर्फ चार फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें से एक फिल्म 'वॉर 2' कल गुरुवार को ही थिएटर्स में लगी है। उनकी जगह कोई और निर्देशक होता तो शायद फिल्मों की संख्या कुछ अधिक हो सकती थी, मगर अयान के काम करने का तरीका थोड़ा अलहदा है। वे जिस फिल्म पर काम करते हैं, उसे पूरा वक्त देते हैं। वे कहानी पर काम करते वक्त उसकी पूरी दुनिया रचते हैं, हर किरदार और पहलू पर काम करते हैं। यही वजह है कि उनकी पिछली तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और दर्शकों को पसंद आईं।
विज्ञापन

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट-अयान मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर-आलिया की जोड़ी बनाने में अयान की भूमिका
अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोस्ती भी ऐसी कि रणबीर की जिंदगी के सबसे अहम फैसले, शादी में अयान की बड़ी भूमिका रही है। अयान ने तीन फिल्में रणबीर कपूर के साथ बनाई हैं। अपनी तीसरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को अयान ने बड़ी शिद्दत से बनाया और इसकी मेकिंग में करीब 10 साल का वक्त लगा। पांच साल फिल्म की शूटिंग चली। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए। इसी फिल्म के दौरान रणबीर-आलिया की लव स्टोरी शुरू हुई थी। यूं तो आलिया भट्ट खुद यह खुलासा कर चुकी हैं कि रणबीर उनके क्रश थे। मगर, रणबीर के साथ मुलाकात और डेटिंग का संयोग अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मस्त्र' के कारण ही बना। बता दें कि साल 2022 में रणबीर और आलिया ने शादी रचाई, कपल एक बिटिया राहा के माता-पिता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें