फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Awarapan 2: क्या इमरान हाशमी ने किया ‘आवारापन 3’ का एलान? वीडियो देख एक्साइटेड हुए फैंस; जानें पूरा मामला

Sat, 15 Aug 2026 11:26 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awarapan 3: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ कल रिलीज हो चुकी है और फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब रिलीज के बाद एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। 

विज्ञापन
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ कल यानी शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इस बीच फिल्म के लीड कलाकार इमरान हाशमी और दिशा पटानी ने मुंबई में एक थिएटर में पहुंचकर सरप्राइज गिफ्ट दे दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। 

इमरान ने क्या कहा? 

विज्ञापन

कल शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई। इस बीच इमरान हाशमी और दिशा पटानी ने मुंबई के एक थिएटर में पहुंचकर फैंस से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया। इस बीच इमरान हाशमी ने एक ऐसा एलान कर दिया, जिसे सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

इमरान ने बातचीत के आखिर में कहा कि उम्मीद है कि आपको ‘आवारापन 2’ बहुत पसंद आएगी और आशा है कि ‘आवारापन 3’ बहुत जल्द आएगी। ये वीडियो सामने आते ही फैंस काफी खुश हो गए हैं और अब फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : X

ओपनिंग डे पर छाई ‘आवारापन 2’ 

  • इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का क्रेज जितना हाई था, फिल्म ने कलेक्शन भी उतना ही हाई किया।
  • फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है।
  • ओपनिंग डे पर इसने 21 करोड़ की कमाई की है।
  • ‘आवारापन 2’ ने बंटवारा 1947 के मुकाबले 200% से ज्यादा की कमाई की है।
विज्ञापन

आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
‘आवारापन 2’ के बारे में
फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है।

ये भी पढ़ें- Box Office: ‘बंटवारा 1947’ Vs ‘आवारापन 2’, ओपनिंग डे पर किस फिल्म ने मारी बाजी? जानें बाकी फिल्मों का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें