फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाना 'जुनून' हुआ रिलीज, गायक सुबोध शर्मा ने दी अपनी आवाज

Tue, 07 Jul 2026 12:08 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awarapan 2 Ve Junoon Song Out Now: 'आवारापन 2' के निर्माताओं ने आज इमरान हाशमी की फिल्म का पहला गाना 'जुनून' रिलीज कर दिया है। इस गाने को गायक सुबोध शर्मा ने गाया है।
विज्ञापन
1 of 4
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
विशेष फिल्म्स ने हाल ही में 'आवारापन 2'  का टीजर जारी किया था। वहीं आज निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'जुनून' रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल शहीद कादरी ने लिखे हैं और मिथुन ने कंपोज किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'आवारापन 2' का पहला गाना हुआ रिलीज
आज इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाया 'जुनून' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में इमरान हाशमी से लेकर दिशा पाटनी और श्रेया सरन की खास झलक देखने को मिली। इमरान ने इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने को साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'इस आवारापन के जुनून में होना है तबाह।'
विज्ञापन

3 of 4
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स के कमेंट्स
यूट्यूब पर इस गाने को एक घंटे के अंदर अभी तक 136 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने को लेकर यूजर्स अपनी राय पेश कर रहे हैं।
  • एक यूजर ने लिखा, 'इस गाने की रचना थोड़ी 'सैयारा' से मिलती जुलती लग रहा है'
  • दूसरे यूजर ने लिखा, 'श्रेया सरन के पुराने सींस को देखकर अच्छा लगा।'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'आवारापन के गानों की बात ही अलग थी'
  • एक यूजर ने इमरान के लिए लिखा, 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'शिवम वापस आ गया है'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को कोई नहीं रोक सकता, पहले दिन ही हिट हो जाएगी'


विज्ञापन

4 of 4
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'
फिल्म 'आवारापन 2', 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में श्रेया सरन का भी अहम रोल है। 

यह भी पढ़ें: Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- 'पति के 10 अफेयर भी हों तो भी...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें