फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आवारापन 2’ में किसिंग सीन ना होने पर नाराज हुए फैंस, यूजर्स बोले- ये हमारा इमरान हाशमी नहीं है

Sun, 16 Aug 2026 09:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awarapan 2 Fans Upset Over No Kissing Scene: तीन दिन पहले इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्श कर रही है लेकिन फैंस इस बात से निराश हैं कि इमरान हाशमी पर कोई किसिंग सीन नहीं फिल्माया गया है। इस बात काे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। 

विज्ञापन
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाशमी की फिल्म ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर अब तक 77.61 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। लेकिन फैंस फिल्म में किसिंग सीन ना पाकर काफी निराशा हैं। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अपनी नाराजगी भी मजेदार ढंग से फैंस साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फैंस ने अजब-गजब रिएक्शन दिए

  • एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, ‘ना ये हमारा इमरान हाशमी नहीं है, दो घंटे की मूवी में एक भी किसिंग सीन नहीं है।’
  • एक अन्य फैन ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘मैंने सच में अपनी मां से कहा था कि हमें कुछ और देखना चाहिए क्योंकि इस फिल्म में इमरान हाशमी थे। लेकिन पता चला कि इसमें एक भी नॉर्मल किस सीन नहीं था और कहानी बहुत अच्छी थी।’
  • एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इमरान हाशमी को एक रोमांटिक मूवी में कास्ट किया लेकिन कोई किसिंग सीन नहीं था? नॉस्टैल्जिया के लिए एक किसिंग सीन कर सकते हो भाई।' 
     
विज्ञापन

 
 

 

विज्ञापन

'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है ‘आवारापन 2’ की कहानी? 
नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2' की कहानी की बात की जाए तो इसमें शिवम (इमरान) को दिवंगत प्रेमिका की कब्र पर एक लावारिस बच्ची मिलती है। वह उसका नाम आलिया रखता है। शिवम उसे अनाथालय में छोड़ देता है। जब वह बैंकॉक में इंसानों की तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस जाती है, तो शिवम जोरावर और नफीसा जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से लड़ने के लिए थाईलैंड जाता है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें