फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office: पांचवे ही दिन पस्त हुई 'आवारापन 2', वर्किंग डेज में घटी कमाई; जानें मंगलवार का कलेक्शन

Tue, 18 Aug 2026 09:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Awarapan 2 Box Office Collection Report:  फिल्म 'आवारापन 2' की कमाई में चौथे और पांचवे दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल तो हो गई पर अब इसकी कमाई दम तोड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'आवारापन 2' ने भले ही शुरुआती तीन दिनों में छुट्टी का फायदा उठाकर खूब नोट छापे पर अब यह फिल्म पस्त होती नजर आ रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई में चौथे और पांचवे दिन गिरावट देखने को मिली। जानें फिल्म ने पांचवे दिन कितना कमाया?

कैसा रहा 'आवारापन 2' का कलेक्शन?

फिल्म 'आवारापन 2' को सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग मिली थी। दर्शक 2007 की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल देखने को बेताब थे। हालांकि तीन दिन बाद ही फिल्म की कमाई में गिरावट साफ दिखाई देने लगी। जानें अब तक कैसा रहा इस फिल्म का सफर? 

  • फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 33.75 करोड़ रुपये रहा। 
  • तीसरे दिन भी फिल्म ने अपनी कमाई को बैलेंस करते हुए 26 करोड़ रुपये का करोबार किया। 
  • चौथा दिन सोमवार के चलते फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई। 
  • फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 9.25 करोड़ की कमाई की। 
  • पांचवे दिन फिल्म की कमाई खबर लिखे जाने तक 5.94 करोड़ थी।
विज्ञापन

'आवारापन-2 में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी हुई फिल्म की कुल कमाई?
फिल्म 'आवारापन 2' ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 96.94 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म 116.02 करोड़ कमा चुकी है। इसके साथ यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
दूसरी तरफ इस फिल्म के साथ रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने अब तक पांच दिनों में मात्र 35 करोड़ रुपये का ही ग्रॉस कलेक्शन किया है।

विज्ञापन

फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

क्या है ‘आवारापन 2’ की कहानी?
फिल्म ‘आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्म की कास्ट में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में हैं। इसकी कहानी 2007 में रिलीज हुई फिल्म के पहले भाग से ही आगे बढ़ती है।
जहां पहली फिल्म में शिवम का मकसद रीमा को आजाद कराना था। वहीं इसके दूसरे भाग में इमरान, आलिया नाम की बच्ची को ह्यूमन ट्रैफिकिंग से बचाने की कोशिश करता है।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें