फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविनाश तिवारी ने की करण जौहर की तारीफ, बोले, 'निर्माताओं को क्रेडिट कम मिलता है'

Fri, 20 Dec 2019 01:29 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
करण जौहर और अविनाश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फिल्म लैला मजनूं से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले अविनाश तिवारी, अब करण जौहर के बैनर तले बनी नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आएंगे। यह एक फिल्म चार डरावनी कहानियों का एक संगम है।

विज्ञापन


करण जौहर से अपनी पहली मुलाकात की यादें ताजा करते हुए अविनाश ने बताया कि वह एक बहुत ही खास पल था। वह आगे कहते हैं, 'जब मैं करण जौहर से मिला, तो मैंने उनसे कहा कि मैंने कल्पना भी नहीं की थी, कि आप मुझे जान पाएंगे। मैं एक घंटे से ज्यादा देरी से गया था। जैसे मैं उनके ऑफिस में जा रहा था, मुझे डर लग रहा था और पसीना आ रहा था। करण वहां ऑफिस में कई लोगों से घिरे हुए बैठे थे। मैं उनसे हाथ मिलाना चाहता था, लेकिन उन्होंने आकर मुझे गले से लगा लिया। पांच मिनट की होने वाली मुलाकात दो घंटे तक चली।'

करण जौहर के फिल्म निर्माण की कला को लोग कैसे नजरअंदाज करते है? इसके बारे में बताते हुए अविनाश कहते हैं, 'हम सभी ने उनकी फिल्में देखी हैं और उन्हें टीवी पर देखा है। इसलिए, हमारे पास उसके बारे में एक निश्चित धारणा है। एक बार जब मैंने उनके साथ काम किया, तो मैंने महसूस किया कि हम फिल्म निर्माता को जितना क्रेडिट मिलना चाहिए उतना नहीं देते हैं। वह एक फिल्म निर्माता के रूप में सर्वप्रथम और सबसे आगे हैं। बाकी चीजें जो उन्होंने अपने आसपास बनाई हैं, वे सब बाहरी ही हैं।'
विज्ञापन


लेकिन, करण के साथ काम करना और उसके साथ समय बिताना अविनाश के लिए एक हवा जैसा था। वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। जब वह सेट पर आते हैं, तो वह अपने अभिनेताओं पर भरोसा करते हैं और उनके सपने पूरे करने में मदद भी करते हैं। मुझे फिल्म सेट पर  ऐसे ही गाने की आदत है। यह शायद मेरी चिंता है कि मैं गीतों के माध्यम से उसे कम करता हूं। करण उनमें से हैं जिन्हें गाना भी पसंद है। इसलिए हम सेट पर एक साथ गाते थे। उनके अभिनेताओं को उनके ओहदे का कोई भी प्यार और सम्मान मिलना अविश्वसनीय है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें