फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gene Hackman: जीन हैकमैन की अटॉप्सी रिपोर्ट आई सामने, मौत की असल वजह का हुआ खुलासा

Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ महीनों पहले हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन के निधन की खबर मिली थी। अब उनकी अटॉप्सी रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में उनकी मौत की असल वजह का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
अभिनेता जीन हैकमैन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल फरवरी माह में हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन के निधन की खबर मिली। 95 साल की उम्र में जीन हैकमैन ने दुनिया को अलविदा कहा। हाल ही में इस एक्टर की अटॉप्सी रिपोर्ट सामने आई है। इसके जरिए जीन हैकमैन की मौत का असल कारण पता चला है। 

विज्ञापन


यह था मौत का असल कारण 
हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन के नाम दो ऑस्कर अवार्ड हैं। साल 1960 और 2000 में उन्हें ये अवॉर्ड मिले। वह 'द फ्रेंच कनेक्शन' और 'सुपरमैन' जैसी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। शुरुआत से ही जीन हैकमैन को म्यूजिक, आर्ट में इंट्रेस्ट रहा। वह पियानो बहुत प्यारा बजाते थे। जब एक्टर की मौत की खबर मिली तो फैंस को बहुत बुरा लगा।
हाल ही में इस एक्टर की अटॉप्सी रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि हार्ट इश्यूज से जीन हैकमैन की मौत हुई। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि एक्टर ने कई दिनों तक खाना नहीं खाया था। हैकमैन का नशीली दवाओं को लेकर भी टेस्ट हुआ। 
विज्ञापन


पत्नी का भी हुआ निधन 
जीन हैकमैन की पत्नी की मौत भी 11 फरवरी को हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि हंटावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम की वजह से हैकमैन की पत्नी का निधन हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि जीन हैकमैन का शराब और नशीली दवाओं के लिए एक टेस्ट किया गया। 

सिंपल नेचर के थे जीन हैकमैन
बताते चलें कि जीन हैकमैन बहुत ही साधारण जीवन जीते थे, वह बिल्कुल भी दिखावा नहीं करते हैं। इस एक्टर की एक्टिंग हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सराही गई। जीन हैकमैन अपने पीछे बहुत सारी संपत्ति छोड़ गए हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें