सनी लियोनी को ऑटो वालों का साथ मिला है। यह सनी के लिए अच्छी बात है या बुरी?
एकता कपूर ने रागिनी एमएमएस-2 के प्रमोशन का अनोखा तरीका निकाला है। इस फिल्म के प्रचार के लिए ऑटो वालों को शामिल किया जाएगा।
इसका लिए सनी लियोनी को आगे किया जा रहा है। शनिवार की सुबह सनी लियोनी मुंबई के ऑटो चालकों से मिलेंगी। वे मुंबई के अंधेरी में ऐसे ऑटो को झंडी दिखाएंगी, जो उनकी फिल्म की ब्रांडिंग करेंगे। इन ऑटो में रागिनी का प्रचार होगा।
ऑटो पर लिखा होगा कि रागिनी का नया एमएमएस देखा क्या? ऑटो में इस तरह के पोस्टर मुंबई के अलावा दिल्ली सहित देश के बाकी महानगरों में भी लगाए जाएंगे।
आपको बता दे कि रागिनी एमएमएस 2 की प्रीक्वल फिल्म में भी कुछ इसी तरह का प्रमोशन किया गया था। तब इस ऑटो में स्लोगन लिखा गया था कि यही पर रागिनी बैठी थी।